Naukridaily.in

सबसे पहले अपडेट

MPESB ने जारी किया 2026 का Latest परीक्षा कैलेंडर। जानें कब होगी परीक्षा। PDF कर ले सेव।

Share Now

MPESB ने जारी किया 2026 का Latest परीक्षा कैलेंडर। जानें कब होगी परीक्षा। PDF कर ले सेव। MPESB ने आधिकारिक रूप से अपना परीक्षा कैलेंडर लॉन्च कर दिया है, जो भी बच्चे आने वाले Exam की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए एक खुशखबरी है जो कि MPESB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से जारी की है। MPESB ने कहा है कि परीक्षा की तारीखें जो भी उल्लेखित की गई हैं उनमें बदलाव हो सकता है। सूचना 2 अप्रैल को जारी की गई है। जिसके अनुसार करीब 21 प्रतियोगी परीक्षाएँ 2026 में होंगी। साथ ही प्रदेश की शिक्षक भर्ती परीक्षाएं जुलाई और अगस्त में हो सकती हैं।

MPESB ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए कहा है कि माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक की परीक्षाएँ जुलाई और अगस्त 2026 में रखी गई हैं। परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे अपनी तैयारी करते रहें। परीक्षा की तारीख आगे या पीछे हो सकती है। MPESB के नोटिफिकेशन में स्कूल शिक्षा विभाग के कुल पदों की संख्या का जिक्र नहीं किया है।

आप MPESB का Official Exam कैलेंडर Official Website से यहाँ क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।